Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi,   stock market ,consecutive day

नई दिल्ली । जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने और मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही शुरुआती मिनट में बिकवाली का मामूली दबाव भी बना, लेकिन इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया। सुबह 10 बजे के बाद बिकवालों ने एक बार फिर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई। इस खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार लगभग सवा प्रतिशत उछल गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 1.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।


आज दिनभर के कारोबार के दौरान एनर्जी, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में जम कर लिवाली होती रही। इसके अलावा मेटल, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थ केयर और टेक इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, आईटी सेक्टर में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आया। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.12 की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 457.45 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 454.01 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.44 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।


आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,153 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,097 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,900 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 156 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,600 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,337 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान और 1,263 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर बढ़त के साथ और 9 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और 8 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 127.41 अंक की मजबूती के साथ 82,882.92 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही शुरुआती मिनट में बिकवाली का मामूली दबाव बनने के कारण ये सूचकांक 82,816.26 अंक तक गिरा। इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे सुबह 10 बजे तक ये सूचकांक 83,304.55 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। इस स्तर तक पहुंचने के बाद सेंसेक्स को एक बार फिर बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट भी आई। दोपहर 1 बजे के बाद खरीदारों ने एक बार फिर आक्रामक अंदाज में लिवाली शुरू कर दी, जिससे ये सूचकांक 1,056.58 अंक उछल कर 83,812.09 अंक के स्तर तक आ गया। अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई मामूली बिकवाली के कारण सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 56.22 अंक फिसल कर 1,000.36 अंक की मजबूती के साथ 83,755.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने भी आज 24.20 अंक उछल कर 25,268.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के हल्के झटकों के कारण ये सूचकांक फिसल कर 25,259.90 अंक तक आ गया। इसके बाद बाजार में खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सुबह 10 बजे तक निफ्टी 173 अंक उछल कर 25,417.75 अंक के स्तर पर आ गया। इस तेजी के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में हल्की गिरावट भी आई। दिन के दूसरे सत्र में 1 बजे के बाद आक्रामक अंदाज में खरीदारी शुरू हो गई, जिससे ये सूचकांक 320.55 अंक की तेजी के साथ 25,565.30 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी वक्त में दिन के कारोबार के निपटारे के कारण हुई बिकवाली की वजह से निफ्टी ऊपरी स्तर से 16.30 अंक लुढ़क कर 304.25 अंक की बढ़त के साथ 25,549 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस 4.16 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 3.03 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 2.67 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.65 प्रतिशत और अदानी पोर्ट्स 2.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज 1.50 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.87 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प 0.53 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.41 प्रतिशत और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 
MadhyaBharat 26 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.