Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अलकनंदा में गिरा टेंपो ट्रैवलर दो की मौत
dehradoon,Tempo traveler , Alaknanda, two died
देहरादून । रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस हादसे दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को रेस्क्यू के उपरान्त जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। दुर्घटना में 10 यात्री लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

 

जिला आपदा प्रबंध अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर बद्रीनाथ की ओर जा रहा था, जो घोलतीर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। रेस्क्यू टीमों ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

 

घायलों की पहचान दीपिका सोनी निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष, हेमलता सोनी निवासी गोगुण्डा, राजस्थान उम्र 45 वर्ष, ईश्वर सोनी निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष, अमिता सोनी निवासी मीरा रोड, महाराष्ट्र उम्र 49 वर्ष, सोनी भावना ईश्वर निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 43 वर्ष, भव्य सोनी निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 07 वर्ष, पार्थ सोनी निवासी वार्ड नं. 11 राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश उम्र 10 वर्ष, सुमित कुमार (चालक) पुत्र नरेश कुमार निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

 

MadhyaBharat 26 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.