Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सड़क दुर्घटना में माँ और बेटे की मौत
bilaspur,Mother and son died, road accident

बिलासपुर/रायपुर ।न्यायधानी बिलासपुर में सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी चारपारा मोहल्ले के पास बीती रात एक सड़क हादसे में माँ और बेटे की जान चली गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । इसके साथ ही सीपत तहसीलदार, एडिशनल एसपी व सीएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की स्थिति का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के बाद आज उनके परिजनों को सौंप दिया गया

सीपत थाना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह हादसा ग्राम पंधी चारपारा मोहल्ले के पास घटित हुई है। जांजी गाँव के रहने वाले निवासी 28 साल का हरीश सिंह अपनी मां शकुन सिंह के साथ बाइक से बिलासपुर एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वे जब वापस घर लौट रहे थे तभी  शुक्रवार रात 9 बजे पीछे से एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर से नीचे गिरकर दोनों माँ और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के सीपत स्थित मर्च्यूरी भिजवाया ।

 

फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रेलर व चालक की तलाश में जुटी है। मामले में सीपत थाना द्वारा जांच जारी है।

 

MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.