Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पत्रकारों के लिए, देवर्षि नारद एक प्रेरणा और आइकॉन : शशांक शर्मा
korba, For journalists, Devarshi Narad

कोरबा । विवेकानंद सेवा सदन में आज शनिवार को आद्य पत्रकार देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। देवर्षि नारद जयंती समिति जिला कोरबा के तत्वावधान में यह समारोह डिजिटल क्रांति और नागरिक पत्रकारिता विषय पर रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय मौजूद रहे। प्रशासनिक सेवा से पूर्व स्वयं एक सक्रिय पत्रकार रहे आयुक्त पांडेय ने भी पत्रकारिता के अपने अनुभव साझा किए।

मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कहा कि देवर्षि नारद को भारतीय पत्रकारिता का “आद्य पत्रकार” (प्रथम पत्रकार) माना जाता है। उनका संवाद हमेशा सत्य, धर्म और लोक कल्याण पर आधारित था। आज के पत्रकारों के लिए, देवर्षि नारद एक प्रेरणा और आइकॉन हैं, जो निष्पक्षता और रचनात्मक संवाद के महत्व को दर्शाते हैं।

शर्मा ने कहा कि जिस अधिकारी के हृदय में पत्रकार बसता है, उसके मन में जनता के दिल के मर्म को समझना सरल हो जाता है। उनकी परेशानी और जरूरतों को ढूंढ लेगा और उनके समाधान के लिए जुट जाएगा। बीजेएमसी की पढ़ाई कर चुके नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय एक ऐसे ही युवा अफसर हैं, जिनके हृदय में एक पत्रकार निवास करता है और इसीलिए उन्हें कोरबा नगर निगम कोरबा में अब तक के सबसे अच्छे अधिकारी के रूप में पहचाना जाता है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन, दैनिक छत्तीसगढ़ गौरव के संपादक किशोर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार गेंदलाल शुक्ल, मनोज शर्मा, कमलेश यादव, तरुण मिश्रा समेत, पवन सिन्हा, विकास पाण्डेय, रेणु जायसवाल, लालिमा शुक्ला, नीलम पड़वार समेत अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। इनके अलावा आयोजन समिति से प्रचार विभाग किशोर बुटोलिया, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी, हेमंत माहुलिकर, राजकुमार ठाकुर, रोहित मिश्रा, अनुभव तिवारी एवं अशोक पाल उपस्थित रहे।

 

 

MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.