Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम
mumbai, Forensic team ,Shefali Jariwala
मुम्बई। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 42 साल की शेफाली को बीती रात सीने में दर्द के बाद मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पृथम दृष्टया शेफाली की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। इसी बीच शनिवार को मुंबई पुलिस की एक टीम और एक फॉरेंसिक टीम उनके आवास पर पहुंच गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
 
मुंबई पुलिस ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने एक बयान में कहा, "अभिनेत्री मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें देर रात अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

 

शेफाली अपने पति के साथ अंधेरी की गोल्डन रेज नाम की इमारत में रहती थीं। वहीं के सुरक्षा गार्ड ने बीती रात की घटना के बारे में जानकारी दी। गार्ड ने बताया, "करीब रात 10 या सवा 10 बजे का वक्त रहा होगा, जब एक गाड़ी इमारत से तेजी से बाहर निकली। उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जैसे किसी इमरजेंसी में कोई निकलता है। गाड़ी में काले शीशे लगे थे, इसलिए अंदर कौन था, यह साफ दिखाई नहीं दिया। ये नहीं कह सकता कि शेफाली उसमें थीं या नहीं। मैंने उन्हें आखिरी बार परसों देखा था, जब वो अपने पति के साथ बाहर घूमने निकली थीं। उस समय वह बिल्कुल ठीक लग रही थीं।"

 

शेफाली जरीवाला की बात करें तो उनका जन्म 15 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। एक्ट्रेस कई टीवी शोज, फिल्मों और सॉन्ग एल्बम में काम कर चुकी हैं। शेफाली ने 'नच बलिए' शो में भी हिस्सा लिया था। वह 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। 2004 में शेफाली की पहली शादी म्यूजिशियन हरमीत सिंह से हुई थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद एक्ट्रेस ने 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी की।
MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.