Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
हमले में घायल व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत
bhopal,   person injured, died during treatment

भोपाल । देवास जिले के हाटपीपल्या थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लाेगाें ने एक व्यक्ति पर प्राणघातक हमला कर दिया। युवक काे लकड़ियाें से जमकर पीटा गया जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चाेट आई थी और वह गंभीर रूप से घायल हाे गया था। उसे ईलाज के लिए शुक्रवार सुबह देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उसकी ईलाज के दाैरान माैत हाे गई। पाेस्टमार्टम के बाद शव शनिवार दोपहर में स्वजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
जानकारी के अनुसार बड़ियामांडू के समीप ग्राम मेरूखेड़ी निवासी 55 वर्षीय हमीरलाल पुत्र जग्गा पर गुरुवार देर रात बड़ियामांडू में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। बाद में इसकी सूचना बड़ियामांडू में ही रहने वाले हमीर के रिश्तेदार रमेश को मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, एंबुलेंस की मदद से हमीर को हाटपीपल्या के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद देवास जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह से जिला अस्पताल में उपचार शुरू हुआ। शनिवार अल सुबह हमीर ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां कोतवाली पुलिस द्वारा पाेस्टमार्टम करवाया गया। जिला अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने से व्यक्ति की मौत हुई है।
परिजनाें ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हमीर की कहासुनी एक व्यक्ति से उस समय हुई थी जब हमीर ने सैलून दुकान संचालक से खाने के लिए तंबाकू मांगी थी। आशंका है कि उसी व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर लाठी, डंडों से हमीर पर हमला किया। हमको मौके पर कई लकड़ियां टूटी हुई मिली थी। देवास काेतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद शर्मा ने बताया कि गंभीर घायल एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। पाेस्टमार्ट करवा दिया गया है। मामले में शून्य पर मर्ग कायम करके आगे की जांच के लिए प्रकरण हाटपीपल्या पुलिस थाना भिजवाया जा रहा है।
 
MadhyaBharat 28 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.