Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
केंद्रीय मंत्री शिवराज की नाराजगी के बाद हटाए गए सीहाेर डीएफओ
bhopal, Sehore DFO,removed

भोपाल । केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान की नाराजगी के बाद सीहोर वन विभाग के डीएफओ मगन सिंह डाबर को वन विभाग ने हटा दिया है। रविवार को वन विभाग ने ट्रांसफर के संबंध में आदेश जारी किया है। उनकी जगह लघुवनोपज संघ की उप वन संरक्षक अर्चना पटेल को सीहोर डीएफओ बनाया गया है। 

 

राज्य शासन ने रविवार काे भारतीय वन सेवा के दाे अधिकारियाें के तबादले आदेश जारी किये है। सीहाेर के डीएफओ मदन सिंह डाबर काे हटा दिया गया है। उन्हें अब उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन वन बल प्रमुख कार्यालय में पदस्थ किया गया है। डाबर 2016 बैच के आईएफएस अधिकारी है। उनके स्थान पर 2018 बैच की आईएफएस अधिकारी उप वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य लघु वनाेपज संघ भाेपाल अर्चना पटेल काे सीहाेर का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है। पटेल राज्य लघु वनाेपज संघ में प्रतिनियुक्ति पर थी। अब उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति से वापस ले ली गई है।
 
आदिवासियों पर वन अपराध के मामले दर्ज करने को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से शिकायत हुई थी। जिस पर केन्द्रीय कृषि मंत्री से आदिवासियों ने मुलाकात कर नाराजगी जताई थी। रविवार को शिवराज, क्षेत्र के आदिवासियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। शिवराज से हुई मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने सीहोर के डीएफओ मगन सिंह डाबर को हटा दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन विभाग ने आदेश जारी किया है। 
MadhyaBharat 29 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.