Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश
new delhi, Heavy rain, Delhi-NCR

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश रुक-रुक कर सोमवार को भी जारी रही। दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे तक औसतन कुल 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एनसीआर के लिए सोमवार को 'येलो अलर्ट' जारी किया है और बताया है कि आने वाले छह दिनों तक राजधानी में हल्की वर्षा की संभावना है। दिल्ली के कई इलाकों में वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बीते 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम के पास सबसे अधिक 23.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड पर 17.3 मिलीमीटर, पालम में 16.2 मिलीमीटर और मयूर विहार में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश के चलते दिल्ली में तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए वर्षा और तूफानी हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ इलाकों में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ में भी भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिम मध्य प्रदेश में भी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गंगा के मैदानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है, जिससे उमस बढ़ सकती है।

अगले 24 घंटों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के आसपास के समुद्री इलाकों में भी मौसम खराब बना रहेगा। सोमालिया, ओमान और यमन तटों पर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक जा सकती हैं। वहीं, मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, गुजरात और कोंकण तटों पर भी तूफानी हवाओं के साथ समुद्री गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

MadhyaBharat 30 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.