Since: 23-09-2009

  Latest News :
खामेनेई की मौत पर सियासी घमासान.   मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का 2026 व्यापार एजेंडा.   लाल बारादरी विवाद: छात्र नेताओं की FIR पर अखिलेश यादव का समर्थन.   खामेनेई के निधन पर एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का बयान बना विवाद का कारण.   अमेरिका-ईरान युद्ध का असर: सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, बाजार में हड़कंप.   इजराइल-ईरान तनाव का असर: दुबई में एमपी के 100 से ज्यादा लोग फंसे, फ्लाइट्स रद्द.   महाकाल की नगरी में होली की भव्य शुरुआत.   ऑनलाइन iPhone ऑर्डर, पार्सल में निकला सिर्फ चार्जर.   सदन में गलत जानकारी पर बढ़ा विवाद.   पलायन करने वाले मजदूरों के लिए एमपी सरकार की नई रैन बसेरा योजना 2026.   फ्री स्मार्ट मीटर का वादा टूटा, अब उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिजली बिल का बोझ.   ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई में फंसे एमपी के कारोबारी परिवार.   भूमि पूजन कार्यक्रम में मंच पर बवाल.   रायपुर में शिया समुदाय ने किया ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर प्रदर्शन.   धान भुगतान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, बघेल का भाजपा पर पलटवार.   800 साल पुराना मोहदेश्वर नाथ मंदिर: साल में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग.   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार.   हैवेंस पार्क सामूहिक मारपीट मामला: 13 दोषियों को 7 साल की सजा.  
भारतीय सेना ने पुंछ-राजौरी सेक्टर में जैश की घुसपैठ की योजना पर पानी फेरा
jammu, Indian Army ,Poonch-Rajouri sector
जम्मू । भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर जैश-ए-मोहम्मद की घुसपैठ की योजना को विफल कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादी मार गिराए और एक गाइड को दबोच लिया। मौके से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा भी बरामद किया गया है।

 

भारतीय सेना ने आज जारी बयान में कहा कि 29 जून को सैनिकों ने खुफिया इनपुट पर राजौरी के केरी सेक्टर में घुसपैठ के ज्ञात मार्ग पर संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया। इस स्थान पर अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सैनिकों ने घुसपैठ की फिराक के लिए छुपे हथियारों से लैस जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को घेर लिया और गोलीबारी की।

 

बयान में कहा गया कि इससे जैश को भारी जानी क्षति हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कम से कम दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घुसपैठियों की सहायता करने के संदेह में एक स्थानीय गाइड को दबोचा गया। इसके बाद तलाशी अभियान में हथियार, विस्फोटक और अन्य युद्ध-जैसी सामग्री बरामद की गई। पकड़े गए गाइड से पूछताछ की जा रही है।

 

भारतीय सेना ने बयान में कहा है कि इस घटना के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है और नियंत्रण रेखा पर अतिरिक्त सामरिक संसाधन तैनात किए हैं। सुरक्षा बल पुंछ और राजौरी जिलों में हाई अलर्ट पर हैं।
MadhyaBharat 30 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.