Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मुख्यमंत्री ने जल संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों और नगरीय निकायों को किया सम्मानित
bhopal, Chief Minister ,honored the Panchayats
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा में आयोजित खंडवा में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन और वॉटरशेड सम्मेलन में जल संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों और नगरीय निकायों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे और संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम 1518 करोड़ रुपये से ज्यादा के जल संरक्षण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।


इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा मंडी परिसर में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर जल दूत और जल सखियों सहित उपस्थितियों का गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने जल संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों और नगरीय निकायों को सम्मान पत्र प्रदान किए। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में जल गंगा संवर्धन पुस्तक का विमोचन किया। फिलहाल कार्यक्रम जारी है।

 

MadhyaBharat 30 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.