Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शिलॉन्ग पुलिस ने शिलोम के ससुराल में ली तलाशी
indore, Shillong police, Shilom
इंदौर । इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी शिलॉन्ग एसआईटी की टीम को 37 दिन बाद सोनम के जेवर, लैपटॉप आदि की बरामदगी करने में कामयाबी मिली। एसआइटी ने प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स की रतलाम स्थित ससुराल से रविवार को सोनम और राजा के गहने, लैपटॉप, पेनड्राइव और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।


दरअसल, शिलॉन्ग एसआईटी की टीम दो कारों से रविवार दोपहर तीन बजे ब्रोकर-कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स को लेकर रतलाम के मंगलमूर्ति कॉलोनी पहुंची थी। यहां उसकी ससुराल में तलाशी ली गई। शिलोम के साथ उसकी पत्नी और साली भी मौजूद थी। टीम ने यहां से एक बैग जब्त किया है। मकान म्यूचल फंड का काम करने वाले उसके ससुर मनोज गुप्ता का है। पिछले 10 से 15 दिन से इस घर पर ताला लगा हुआ था। यहां करीब एक घंटे तलाशी के बाद शिलॉन्ग पुलिस शिलोम को लेकर इंदौर रवाना हो गई।


उल्लेखनीय है कि 11 मई को शादी के बाद 20 मई को राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ शिलांग में हनीमून पर गए थे। जहां राजा रघुवंशी की 23 मई को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शिलांग पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम को और इंदौर से उसके प्रेमी राज कुशवाहा के अलावा सुपारी किलर विक्की उर्फ विशाल, आनंद और आकाश को गिरफ्तार किया था। हत्या के बाद सोनम इंदौर लौट आई थी। वह यहां एक फ्लैट में रुकी थी। जांच में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स, बिल्डर लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर अहिरवार को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर ही हत्या की नीयत से खरीदी गई अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई थी।


पुलिस को जेवर की तलाश थी। शनिवार को एसआईटी शिलांग से फ्लाइट से सिलोम को लेकर यहां पहुंची थी। एसआईटी टीम रविवार को रतलाम की मंगलमूर्ति कॉलोनी निवासी सिलोम के ससुर मनोज गुप्ता (म्युच्युअल फंड एडवाइजर) के घर पहुंची। करीब आधे घंटे चली छानबीन के बाद टीम ने एक लैपटॉप, पेनड्राइव, आपत्तिजनक दस्तावेज और राजा व सोनम के सोने के गहने जब्त कर लिए। एसआईटी का दावा है कि गहने सिलोम ने फ्लैट से चुरा कर अपनी ससुराल में छुपा दिए थे।


राजा की हत्या के बाद सोनम 30 मई को इंदौर के फ्लैट में रुकी थी। फ्लैट ग्वालियर के ठेकेदार लोकेंद्र तोमर की बहुमंजिला इमारत में है। सिलोम ने इसका राजा हत्याकांड के एक आरोपित विशाल उर्फ विक्की से किराये का अनुबंध किया था। आठ जून को सोनम गाजीपुर (उप्र) में गिरफ्तार हो गई। 10 जून को लोकेंद्र और सिलोम ने चौकीदार बलवीर अहिरवार की सहायता से फ्लैट का सामान निकाल लिया। एक बैग सिलोम ने जला डाला। पिस्टल नाले में फेंक दी थी।


गहने, लैपटाप ससुर मनोज गुप्ता के घर में छुपा दिए। सिलोम अभी तक गुमराह कर रहा था। उसने कभी लोकेंद्र का नाम बताया तो कभी कहा फेंक दिए। अब एसआईटी अचानक इंदौर आई और सिलोम को घर लेकर उसके पहुंची। यहां बंद कमरे में पूछताछ की गई। उसकी पत्नी सोनाली भी मौजूद थी। सिलोम टूट गया और बताया कि उसने पत्नी की मदद से सामान ससुर के घर में रखा है। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की है।

 

MadhyaBharat 30 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.