Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज
raipur, Cabinet meeting ,Chief Minister Sai

रायपुर ।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर कैबिनेट की बैठक होगी । बैठक में खाद-बीज वितरण और युक्तियुक्तरण पर चर्चा होगी। नए शिक्षा सत्र की तैयारियों और मानसून सत्र पर भी चर्चा संभव है। साथ ही धर्मांतरण विधेयक बिल को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा भी कई बड़े फैसले आज कैबिनेट की बैठक में लिए जा सकते है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई दी जाएगी। साथ ही नए मुख्य सचिव की घोषणा हो सकती है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कैबिनेट बैठक से पहले वह मंत्रिपरिषद समिति की बैठक लेंगे। वहीं विभागीय बैठक में भी शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर बारह बजे मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। फिर शाम चार बजे उद्योग विभाग की बैठक होगी। इस दौरान विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

 

MadhyaBharat 30 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.