Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
उत्तरी अरब सागर में पलाऊ देश के टैंकर जहाज में लगी आग
new delhi, Palau
नई दिल्ली । भारतीय नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में पलाऊ देश के टैंकर जहाज में लगी आग को बुझा कर चालक दल के 14 भारतीय सदस्यों की जान बचाई है। इस जहाज के इंजन कक्ष में यूएई के फुजैराह से लगभग 80 समुद्री मील पूर्व में परिचालन करते समय भीषण आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के बाद निरंतर सहायता के लिए भारतीय युद्धपोत आईएनएस तबर पर अग्निशमन उपकरणों के साथ छह सदस्यीय अग्निशमन और क्षति नियंत्रण दल को तैनात किया गया है।

प्रशांत महासागर में एक द्वीप राष्ट्र पलाऊ ध्वजांकित टैंकर एमटी यी चेंग 6 उत्तरी अरब सागर से होते हुए अपने देश को वापस जा रहा था। यूएई के फुजैराह से लगभग 80 समुद्री मील पूर्व में परिचालन करते समय जहाज के इंजन कक्ष में भीषण आग लग गई। इस पर जहाज पर तैनात चालक दल के 14 भारतीय सदस्यों ने 29 जून को आग लगने की सूचना भारतीय नौसेना को दी। मिशन आधारित तैनाती पर तैनात आईएनएस तबर को भी एमटी यी चेंग 6 से एक मेडे संकट कॉल प्राप्त हुआ। इस पर भारतीय नौसेना ने नाविक सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते हुए उच्च जोखिम वाला अग्निशमन और बचाव अभियान चलाया।

इस बीच तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए आईएनएस तबर सहायता प्रदान करने के लिए अधिकतम गति से अरब सागर में बढ़ा। संकटग्रस्त जहाज के आसपास पहुंचने पर जहाज से संचार स्थापित करके अग्निशमन अभियान शुरू किया। चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जहाज की नावों का उपयोग करके चालक दल के सात सदस्यों को तुरंत आईएनएस तबर में ले जाया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली और सभी चालक दल की जांच तबर की मेडिकल टीम ने की। मास्टर सहित शेष चालक दल के सदस्य आग पर काबू पाने में सहायता के लिए जहाज पर ही रहे। आईएनएस तबर ने अग्निशमन उपकरणों के साथ छह सदस्यीय अग्निशमन और क्षति नियंत्रण दल को तैनात किया।

भारतीय नौसेना कर्मियों और जहाज के चालक दल के प्रारंभिक अग्निशमन प्रयासों के चलते आग की तीव्रता में काफी कमी आई और धुआं इंजन कक्ष तक ही सीमित रहा। भारतीय नौसेना के 5 अधिकारियों और 8 नाविकों की मदद से आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया और चालक दल के 14 भारतीय सदस्यों की जान बचाई जा सकी। भारतीय नौसेना की अग्निशमन टीम और चालक दल के सदस्यों के निरंतर प्रयासों से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। लगातार तापमान की जांच और निगरानी की जा रही है। निरंतर सहायता के लिए आईएनएस तबर स्टेशन पर छह सदस्यीय अग्निशमन और क्षति नियंत्रण दल को तैनात किया गया है।
MadhyaBharat 1 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.