Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आम आदमी पार्टी ने बिजली दर वृद्धि के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
korba, Aam Aadmi Party, submitted a memorandum

कोरबा । आम आदमी पार्टी कोरबा के द्वारा बिजली घर में बढ़ोतरी को लेकर आज गुरुवार को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस विरोध प्रदर्शन में रैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी निहारिका सुभाष चौक से कलेक्ट पहुंचे।

छत्तीसगढ़ राज्य में जुलाई महीने से बिजली की दरों में प्रति यूनिट लगभग 20 पैसे की वृद्धि जुलाई, 2025 से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित है। उक्त बढ़ी हुई दरों से प्रदेश के गरीब तबके और आम जनता को स्वाभावतः परेशानी निश्चित है।

नई दरों में वृद्धि का कारण छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सरकार को प्रस्तुत किए गए लगभग 4,550 करोड़ के घाटे को इंगित किया जा रहा है, जिसके लिए नए टैरिफ की जरूरत मानी जा रही है। विदित हो कि छत्तीसगढ़ बिजली सरप्लस राज्य है, आम जनता को सस्ती बिजली मिलने के बनिष्पत बिजली महँगी करनी की योजना बनाई जा रही है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि सरकार को अपने खर्चो में कटौती करनी चाहिए, विद्युत की 4 कंपनियों की जगह है, अगर 1 कंपनी होती तो अतिरिक्त 3 कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारी के वेतन और खर्चो की बचत होती। आप विद्युत कंपनियों के खर्चे कम नहीं कर रहे जिसकी भरपाई छत्तीसगढ़ की जनता से बिजली दर में बढाकर की जा रही है।

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार बढ़ी हुई बिजली दर को वापिस नहीं लेती है और ऐसे ही असमय बिजली कटौती करती रहेगी तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी आम जनता के लिए बड़ा आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री आनंद सिंह, लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा, सचिव शत्रुघन साहू, लोकसभा उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, जिला अध्यक्ष (शहर) संतोष यादव, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) जग़लाल राठिया जिला सचिव (ग्रामीण) संतोष कुमार गबेल, कोषाध्यक्ष सोमराज, यूथ विंग जिला अध्यक्ष आजाद बॉक्स, करतला तहसील अध्यक्ष गुरुवार सिंह बघेल, तहसील सचिव हरदेव सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियाज खान, धर्मदास गांधी, सत्येंद्र यादव, कन्हैया राठौर, प्यारेलाल राठिया, भरोसा राठिया, सुंदरलाल राठिया, योगेश राठिया, वामन वाकोडकर महिला विंग जिला उपाध्यक्ष कौशल्या नगे, नवधा बाई कंवर, गंगोत्री केवट, फिरतीन बाई कवर, आदि लोग बड़ी संख्या मे थे।

 

 

MadhyaBharat 3 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.