Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
लोकतंत्र और संविधान का अपमान करती रही हैं कांग्रेस की चार पीढ़ियां: डॉ. मोहन यादव
bhopal, Four generations ,Dr. Mohan Yadav
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आपातकाल इकलौती घटना नहीं थी, बल्कि कांग्रेस की चार पीढ़ियां लोकतंत्र और संविधान का अपमान करती रही हैं। पं. नेहरू ने बाबा साहब अंबेडकर और अन्य नेताओं के विरोध के बावजूद संविधान में अनुच्छेद 370 का प्रावधान किया, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पनपा और हजारों लोगों की हत्याएं की गई। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव जीतने नहीं दिया, उन्हें जीवन भर अपमानित किया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को पीपुल्स ऑडिटोरियम में आपातकाल के 50 वर्ष के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘‘महिला मॉक पार्लियामेंट’’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब डॉ. भीमराव अंबेडकर का देहांत हुआ, तो उनके अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में जमीन नहीं दी। बाबा साहब की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया गया, तो विमान का किराया भी उनकी पत्नी से मांगा गया। इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जब अनुचित तरीकों का प्रयोग करके चुनाव जीतीं, तो विरोधी उम्मीदवार राजनारायण सिंह ने उनके निर्वाचन के खिलाफ याचिका लगा दी। तीन साल तक मुकदमा चलने के बाद जब हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ फैसला दिया, तो इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया। उन्होंने आकाशवाणी और अखबारों पर रोक लगा दी। हजारों लोगों को जेल में ठूंस दिया। तीसरी पीढ़ी में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को कानून बनाकर पलट दिया और मुस्लिम बहनों के हितों पर कुठाराघात किया।


डॉ. यादव ने कहा कि हमारे नेता श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी जब नेता प्रतिपक्ष थे, तो 1971 के युद्ध के समय उन्होंने सेना की हौसला अफजाई की, देश का मनोबल बढ़ाया। लेकिन दूसरी तरफ आज के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हैं, जो नेहरू-गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं। जब हमारी सेनाएं आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करती हैं, तो उन पर पर सवाल उठाते हैं। ये भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट अभिनंदन की सुरक्षित देश वापसी पर सवाल उठाते हैं। पहलगाम में बहनों का सुहाग उजाड़ने वाले आतंकियों के खिलाफ जब हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, तो दुनिया में हमारी सेनाओं की तारीफ हुई। लेकिन राहुल गांधी ने देश की सेनाओं का मनोबल गिराने वाले शब्दों का प्रयोग करके नेता प्रतिपक्ष पद को कलंकित किया है।


महिलाओं का सम्मान भाजपा की परंपरा
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और परंपरा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है और उनके सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। देश में सर्वप्रथम मध्यप्रदेश की सरकार ने महिलाओं, बच्चियों पर अत्याचार करने वालों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया है। जब मैंने कार्यभार संभाला, तब प्रदेश की मुख्य सचिव एक महिला अधिकारी ही थीं। आज भी महिलाएं कई जिलों में कलेक्टर और एसपी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति भारतीय जनता पार्टी की सोच का अंदाज इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि 1971 के युद्ध के समय तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष श्रद्धेय अटल जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सहयोग के साथ ही भारत के पक्ष को मजबूती के साथ प्रस्तुत किया। माता-बहनों के प्रति यह हमारी पार्टी की सोच है। दूसरी तरफ कांग्रेस इतनी गरीब पार्टी है कि उसे रखने के लिए एक भारतीय नाम भी नहीं मिला। देश का कोई आम व्यक्ति भी अपने बच्चों का नाम अमेरिका-इंग्लैंड से नहीं लेता, लेकिन कांग्रेस पार्टी आज भी अंग्रेजों के दिए नाम पर चल रही है।


महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय काम कर रही भाजपा सरकारः माया नारोलिया
 
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आप सभी अपना अमूल्य समय निकालकर ‘‘महिला मॉक पार्लियामेंट’’ कार्यक्रम में शामिल हुए, इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हॅू। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश में आपातकाल थोपकर संविधान का गला घोंटा था। केन्द्र और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय काम कर बहनों को सम्मान दे रही है। कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी संबोधित किया।
MadhyaBharat 3 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.