Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाकाल की शरण में पहुंचे हेमंत खंडेलवाल
ujjain, Hemant Khandelwal , Mahakal

उज्जैन । मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद हेमंत खंडेलवाल गुरुवार दाेपहर काे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेक भक्ति भाव के साथ महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और पूजा आरती की। हेमंत खंडेलवाल वैसे तो अक्सर उज्जैन आते जाते हैं। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन आए।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भोपाल से सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचे। हेमंत खंडेलवाल के साथ प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधायक अनिल जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़ मौजूद रहे।

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि "पार्टी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्यार से भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना हूं। मैंने शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन कर की है । बाबा महाकाल की कृपा मुझ पर, पार्टी पर और पूरे समाज पर बनी रहे। इस दौरान हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकारिणी बदलाव को लेकर कहा कि यह आने वाले समय में तय किया जाएगा।
MadhyaBharat 3 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.