Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांस्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
indore,  constable posted ,Dwarkapuri police station
इंदौर । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के द्वारकापुरी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार सुबह सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आरक्षक के गोली मारकर आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है, आरक्षक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया है। एसीपी शिवेंदु जोशी ने घटना की पुष्टि की है।
 
जानकारी अनुसार मामला शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे का है। 28 वर्षीय आरक्षक अनुराग भागोर ने द्वारिकापुरी इलाके में दिग्विजय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के एक फ्लैट में अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के समय मृतक आरक्षक के साथ सिपाही रोहित भी मौजूद था। उसने बताया कि अनुराग ड्यूटी के दौरान आ रहे फोन कॉल्स रिसीव नहीं कर रहा था। शुरुआती जांच में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। पुलिस इस मामले में दोस्त के बयान लेगी। अनुराग ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। पत्नी रानू धार के माड़व की रहने वाली है और 7 दिन से मायके में ही है। मृतक आरक्षक मूल रूप से अलीराजपुर का रहने वाला था। द्वारिकापुरी थाने से पहले वह सर्राफा थाने में था।
 
परिवार में बड़ा भाई अविनाश और छोटा भाई देवेंद्र है। पिता वेटरिनरी डिपार्टमेंट से रिटायर्ड हैं। रिश्ते के भाई राजेंद्र ने बताया कि उसे पुलिस विभाग में 10 साल हो गए थे। अनुराग की पत्नी के भाई को 7 दिन पहले करंट लगा था। अरविंदो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। परिजन के मुताबिक, सर्राफा से द्वारकापुरी थाने में ट्रांसफर के बाद अनुराग का ड्यूटी शेड्यूल बढ़ गया था। वह अपने घर-अस्पताल नहीं जा पा रहा था। पत्नी अरविंदो अस्पताल में मायके पक्ष के लोगों के साथ ही थी। इसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था।
 
MadhyaBharat 4 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.