Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के सात जिलों में वर्षा से बाढ़ की चेतावनी
raipur,Flood warning, Chhattisgarh

रायपुर । मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे के लिए भारी वर्षा से बाढ़ की संभावना जताई है। कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और जशपुर जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। साथ ही प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ अंधड़, व्रजपात की संभावना है। एक-दो क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है, जिसका मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग के जिले रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, जशपुर और सुकमा जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान अंबिकापुर में 29.2 डिग्री और सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया है।राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान 24°C से 27°C के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने विशेषकर राहगीरों और दोपहिया चालकों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। अगले 3 दिनों तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं 6 और 7 जुलाई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

राज्य में अब तक औसतन 206.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 225.6 मिमी है, यानी प्रदेश में अब तक 8 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोरिया जैसे जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, वहीं राजनांदगांव, कबीरधाम, दुर्ग, धमतरी, रायपुर, बिलासपुर जैसे जिलों में बारिश की भारी कमी देखी जा रही है।

 

MadhyaBharat 4 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.