Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भू-स्खलन के बाद तीसरे दिन भी मलबा हटाने का काम जारी
jagdalpur,   work of removing , landslide
जगदलपुर। ओडिशा के कोरापुट जिले के पास मल्लीगुड़ा और जराटी स्टेशनों के बीच 1 जुलाई को हुए भू-स्खलन से किरंदुल-विशाखापत्तनम रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही स्थगित कर दिया गया है। 2 जुलाई से जगदलपुर से जाने वाली यात्री और मालगाड़ियां प्लेटफॉर्म पर खड़ी हैं। तीसरे दिन भी मलबा हटाने का काम जारी है। तीन दिनों से रेलवे के 300 से ज्यादा कर्मचारी मार्ग बहाल करने जुटे हुए हैं, लेकिन मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। भू-स्खलन की वजह से किरंदुल और जगदलपुर से चलने वाली कुल 6 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि, 4 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेटेड की गई है । रेलवे से मिली जानकाारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह तक 60 से 70 प्रतिशत मलबा हटा लिया गया है। वहीं अब मार्ग पूरी तरह से बहाल करने के लिए 12 से 24 घंटे का और समय लग सकता है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जगदलपुर-पुरी और पुरी-जगदलपुर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन को कोरापुट तक ही चलाया जाएगा, जगदलपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी।
 
बस्तर संभाग में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। किरंदुल से विशाखापत्तनम तक फैली यह रेल लाइन पहाड़ी और घाटी इलाकों से होकर गुजरती है, यही वजह है कि यहां बारिश के मौसम में भू-स्खलन की घटनाएं हाेती रहती है। बस्तर को पड़ोसी राज्य ओडिशा, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले रेलवे ट्रैक पर इससे पहले भी कई बार लैंड स्लाइड हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप ट्रेनें रद्द होने से इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।
 
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप ने बताया कि स्थिति की नियमित निगरानी हो रही है, लेकिन बाधित रेल सेवा कब तक शुरू होगी इसका स्पष्ट अनुमान अभी नहीं दिया जा सकता। उन्हाेने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित हेल्पलाइन या वेबसाइट से अपडेट जरूर लें।उन्हाेने बताया कि राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। जगदलपुर-भुवनेश्वर हिराखंड एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। विशाखापट्टनम-किरंदुल और किरंदुल विशाखापट्टनम ट्रेन विशाखापट्टनम से सिर्फ अरकू तक चलेगी। अरकू से किरंदुल तक ट्रेन रद्द रहेगी। किरंदुल-विशाखापट्टनम और विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस ट्रेन कोरापुट तक ही चलेगी। यहां से किरंदुल के बीच ट्रेन रद्द रहेगी। हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट तक चलेगी। कोरापुट से आगे जगदलपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जगदलपुर-पुरी और पुरी-जगदलपुर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन को कोरापुट तक ही चलाया जाएगा, जगदलपुर तक ट्रेन रद्द रहेगी।
MadhyaBharat 4 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.