Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
झूठ और पाखंड पर टिकी है केजरीवाल का राजनीतिः चुघ
new delhi, Kejriwal
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने भाजपा और कांग्रेस पर दिए गए अरविंद केजरीवाल के "छुपे रिश्ते" वाले बयान पर पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि असली छुपा हुआ रिश्ता तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का है। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस के साथ वो ‘अनैतिक गठबंधन’ आपने (केजरीवाल) ही 2013 में किया था।

 

चुघ ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से कहा कि केजरीवाल की राजनीति झूठ, पाखंड और पलटीबाज़ी पर टिकी है। अब देश उनकी झूठी बातों और टूटी कसमों के झांसे में नहीं आने वाला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि वह कभी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगे। केजरीवाल ने दावा किया था कि उनके पास शीला दीक्षित और कांग्रेस के खिलाफ दो बोरे भरकर सबूत हैं। चुघ ने तंज कसते हुए कहा कि 10 साल केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उस तथाकथित दो बोरे का मुंह तक नहीं खोल सके।
MadhyaBharat 4 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.