Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भगोड़े विजय माल्या और ललित मोदी लंदन में पार्टी करते दिखे
new delhi, Fugitive Vijay Mallya,partying in London

नई दिल्ली । आर्थिक मामलों में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे दोनों लंदन की एक पार्टी में गाना गाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। कार्यक्रम में वेस्टइंडिज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल भी शामिल थे।


दरअसल, ये वीडियो ललित मोदी ने ही अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ तथा 'इंस्टाग्राम' पर साझा किया है। इस वायरल वीडियो क्लिप में दोनों को फ्रैंक सिनात्रा का माई वे गाना गाते और लंदन में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस पार्टी में दुनियाभार के 300 से ज्यादा चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। 


क्रिस गेल ने ललित मोदी और विजय माल्य के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, हम इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। एक शानदार शाम के लिए धन्यवाद। साथ ही दोनों को टैग भी किया। ललित मोदी ने यह वीडियो शेयर करके लिखा कि इस शाम में शामिल होने वाले और इसे मेरे लिए सबसे खास रातों में से एक बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। 

 

विजय माल्या पर बैंकों से लिए गए 9,000 करोड़ के कर्ज में गड़बड़ी का आरोप है। यह लोन उनकी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ा है। माल्या साल 2016 में देश छोड़कर लंदन भाग गए थे, 2019 में उन्‍हें आधिकारिक रूप से भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर विजय माल्या ने पहली बार चुप्पी तोड़ी और एक पॉडकास्ट में कहा कि बैंकों की तरफ से उनसे करीब 14 हजार करोड़ वसूल लिया गया है। 


वहीं, ललित मोदी पर भी करोड़ाें रुपये की हेराफेरी का आरोप है। यह पूरा मामला साल 2009 में साउथ अफ्रीका में हुए आईपीएल मैच से जुड़ा हुआ है। उस दौरान ईडी ने ललित मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आईपीएल को शिफ्ट करने के लिए पैसों का लेन-देन किया है। इसको लेकर ईडी ने ललित मोदी पर 10.65 करोड़ का जुर्माना भी लगाया था। 

MadhyaBharat 4 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.