Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली समेत देश कई राज्यों में बारिश का दौर अगले छह दिनों तक रहेगा जारी
new delhi,  rain will continue ,many states
नई दिल्ली। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में अगले छह दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शनिवार को पूर्वी मध्य प्रदेश और रविवार को हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक बारिश की संभावना है। रविवार एवं सोमवार को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई है। कोंकण और गोवा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, झारखंड, गुजरात राज्य, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) दर्ज की गई है। तमिलनाडु, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, असम और मेघालय, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, कोंकण, बिहार, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ तूफान आया।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहने की संभावना है। सुबह के समय प्रमुख सतह की हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटा से कम गति से चलेगी। दोपहर में हवा की गति घटकर दक्षिण दिशा से 10 किमी प्रति घंटा से कम हो जाएगी। शाम और रात में हवा की गति बढ़कर पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटा से कम रहेगी।

 

MadhyaBharat 5 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.