Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
मुख्यमंत्री डाॅ यादव और बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर से की मुलाकात
bhopal, Chief Minister ,BJP President Khandelwal

भाेपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर शेजवार से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शेजवार का कुशलक्षेम जाना और उनके लंबे संसदीय अनुभव से मार्गदर्शन प्राप्त करने की बात कही।

 

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हेमंत खंडेलवाल पूर्व मंत्री से मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मुलाकात को बेहद सहज और संगठनात्मक संवाद बताया। उन्होंने कहा कि, “हम भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष से मिलने आए थे। आगामी विधानसभा सत्र भी आने वाला है। ऐसे में हमारे विधायकों को उनके अनुभवों से सीख मिल सके, यह हमारी मंशा है इसलिए सहज रूप में मिलने आए हैं।

 
इस दाैरान मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने जानकारी दी कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश में दो अलग-अलग स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से पहली बार रविन्द्र भवन में शासकीय कार्यक्रम होगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल बैतूल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हाेंने कहा कि “डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने का मुद्दा सदैव उठाया और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह सपना साकार हुआ है। उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”
MadhyaBharat 5 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.