Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अंबिकापुर : दस घंटे की झमाझम बारिश से बांकी नदी में वर्षों बाद बाढ़
 Ambikapur, Ten hours of heavy rain, flood in Banki river

अंबिकापुर । सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में बीते 10 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और ग्रामीण इलाकों में जलभराव, घरों में घुसे पानी, मकान ढहने और खेतों के डूबने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

 

अम्बिकापुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 20 के चोरका कछार में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं खैरबार में बांकी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी में वर्षों बाद आई इस बाढ़ ने चारों ओर पानी ही पानी कर दिया। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं, वहीं कई घरों में पानी घुस गया। शंकर घाट क्षेत्र में भी नदी के उफान के चलते हालात गंभीर बने हुए हैं।
 
अम्बिकापुर के कुंडला सिटी इलाके में घरों के अंदर घुटनों तक पानी भर गया है और सड़कों पर खड़ी कारें आधी पानी में डूबी हुई हैं। फायर स्टेशन परिसर तक जलमग्न हो गया है, जिससे राहत कार्यों में भी बाधा आ रही है। बारिश के चलते अम्बिकापुर की खूबसूरत घूमने की जगह मेरिन ड्राइव में भी पानी भर गया है। निचले इलाकों में हालात और भी गंभीर हैं।
 
इसके अलावा शहर से लगे सोनपुर कला गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीण इलाके की सड़कों पर छोटे पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।

 

 

MadhyaBharat 6 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.