Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
पिकअप ने मोटरसाइक‍िल सवारों को रौंदा दो की मौत
korba, Pickup ran over motorcyclists, two died

कोरबा कोरबा के कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइक‍िल सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारु अनुसार शन‍िवार की रात ढेलवाडीह के रहने वाले तीन युवक अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर मवेशी बैठे थे, जिसके कारण पिकअप का बैलेंस बिगड़ा और फिर स्पीड ज्यादा होने के कारण उसने मोटरसाइक‍िल सवारों को टक्कर मार दी।


मृतकों में अजय यादव (37 साल) और सुमित गुप्ता (26 साल) शामिल है। एक अन्य साथी गंभीर है, जिसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डायल 112 की टीम ने घायलों को पहले कटघोरा अस्पताल पहुंचाया। जहां सुमित की इलाज के दौरान मौत हुई। तीसरा व्यक्ति गंभीर है।

पहले भी हो चुके है हादसे


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अक्सर मवेशियों के जमावड़े लगे रहते हैं। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में लोगों के साथ-साथ मवेशियों की भी जान गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

MadhyaBharat 6 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.