Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादी गिरफ्तार
imphal, Five militants linked , Manipur

इंफाल । मणिपुर में उग्रवाद और कानून व्यवस्था को लेकर जारी सुरक्षा बलों के व्यापक अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाइयों में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पहली कार्रवाई इंफाल ईस्ट जिले के सगोलमंग थाना क्षेत्र अंतर्गत केइबी हीकक मापन अवांग लीकाई में हुई, जहां कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) से जुड़े दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान संगोमशुम्फाम मुसा अहमद उर्फ इबोबी (40) और मोहम्मद फारूक शाह (25) के रूप में की गयी है। दोनों खोंगमिडोक, इंफाल ईस्ट के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से एक होंडा डियो स्कूटर भी जब्त किया गया। दोनों को आम जनता से जबरन वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

 

दूसरी कार्रवाई इरिलबुंग थाना क्षेत्र के तहत केइराओ खुनौ में हुई, जहां पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेपाक (प्रीपाक) के तीन सदस्य  पकड़े गए हैं। इनमें से एक 28 वर्षीय लैशराम विशाल मैतेई उर्फ भोजो उर्फ नोंगथोन, जो इंफाल वेस्ट के लम्फेल सना केइथेल का निवासी है।पकड़े गए दो अन्य आरोपित नाबालिग हैं, जिनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है। 

 

इसके साथ ही पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है। 6 जुलाई को कुल 45 चालान काटे गए और 83,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक दिन पहले 16 वाहनों से काली फिल्म हटाई गई थी।

 

राज्य भर में सतत तलाशी अभियानों और क्षेत्र नियंत्रण गतिविधियों के तहत 111 चेकप्वाइंट स्थापित किए गए, जिनमें 16 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

 

सरकार की इन सघन कार्रवाइयों से यह साफ संदेश गया है कि मणिपुर में शांति और सुरक्षा बहाल करने को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

MadhyaBharat 7 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.