Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सात और आठ जुलाई को मध्य छत्तीसगढ़ के लिए बारिश का रेड अलर्ट
raipur, Red alert ,Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चूका है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही।आज साेमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत अनेक शहरों में जोरदार बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के मुताबिक, सात और आठ जुलाई को मध्य छत्तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट और रायपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने अलगे तीन घंटों में कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार ) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जबकि वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली में येलो अलर्ट जारी किया है ।कई जिलों में आकाशीय बिजली व तेज हवा की स्थिति बन गई है। दो दर्जन से अधिक जिलों के लिए वज्रपात व गरज-चमक के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, सिरसा, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुरा, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास बन गया है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है।इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से गंगेटिक पश्चिम बंगाल में स्थित निम्न दाब के क्षेत्र तक, उत्तर गुजरात, मध्य मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड होते हुए 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई।वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस माना और जगदलपुर में जबकि सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है ।

 

MadhyaBharat 7 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.