Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
झूठी एफआईआर पर अशोकनगर जैसा तांडव पूरे मध्यप्रदेश में होगा: जीतू पटवारी
 Ashoknagar , Madhya Pradesh, Jeetu Patwari
अशोकनगर । जिले में घटित कथित मैला कांड और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर के खिलाफ मंगलवार को पुरानी मण्डी परिसर में पुलिस प्रशासन के भारी दबाव के बाद प्रदेश भर से कांग्रेसियों का जन सैलाब उमड़ा और पुलिस द्वारा मण्डी परिसर को अस्थाई जेल घोषित कर देने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत हजारों लोगों ने गिरफ्तारियां दीं। सरकार और प्रशासन के विरुद्ध कांग्रेस का बड़ा जंगी प्रदर्शन यहां पहली बार हुआ, जहां प्रदेश भर से कांग्रेस के सभी विधायक और पदाधिकारी और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

 

प्रदर्शन में जीतू पटवारी के अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमर सिंघार, फूल सिंह बरैया, सचिन यादव, बाला बच्चन, कांतिलाल भूरिया, पीसी शर्मा, जयवर्धन सिंह सहित तमाम दिग्गिजों ने यहां सत्याग्रह आंदोलन में भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के निशाने पर कलेक्टर, एसपी के साथ क्षेत्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे।

 

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये एफआईआर मेरे विरुद्ध नहीं है बल्कि राहुल गांधी के विचारों और अन्याय के विरुद्ध लड़ाई की है। उन्होंने कहा कि इस एफआईआर का बदला गुना, अशोकनगर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस को विजय बनाकर लिया जाएगा। उन्होंने सांसद सिंधिया पर कटाक्ष कर कहा कि सिंधिया को शर्म चाहिए कि उनके संसदीय क्षेत्र में लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। कहा कि लोधी समाज का बेटा जिसे दबंगों ने मैला खिलाया, वह 25 दिनों तक कलेक्टर, एसपी के पास भटकता रहा जब उसे न्याय नहीं मिला तो वह मेरे पास और मेरे विरुद्ध ही एफआईआर कर दी।



समाज से सरताज बने प्रहलाद पटेल और उमा भारती एक शब्द न बोले

 

जीतू पटवारी ने सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रहलाद पटेल जिस समाज की दुहाई देते हैं, वे और उमा भारती उनके समाज के बेटे को मैला खिलाये जाने की घटना पर एक शब्द भी नहीं बोले, जिन्हें समाज से सरताज बनाया।
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कलेक्टर, एसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें संविधान और शपथ को याद करना चाहिए सरकार के तोता बनने से पहले लक्ष्मण रेखा का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि झूठी एफआईआर करना भी अपराध है। उन्होंने कहा कि अब अगर ऐसी झूठी एफआईआर प्रदेश में होंगी तो, पूरे मध्य प्रदेश में अशोकनगर जैसा तांडव होगा।



गुमशुदगी का मामला करायेंगे दर्ज

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने यहां के एसपी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहली बार देखने में आ रहा है कि यहां बिना किसी की रिपोर्ट पर जीतू पटवारी पर एफआईआर की गई और दबंगों के विरुद्ध नहीं। दिग्विजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को लेकर एफआईआर की गई है, मैं स्वयं उस गजराज लोधी के गांव जाऊंगा, अगर वह परिवार नहीं मिला तो मुंगावली थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट में स्वयं दर्ज कराउंगा।



तो कलेक्टर, एसपी जेल जायेंगे

 

कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने कहा कि भाजपा सरकार के निर्देश पर गजराज लोधी के मामले के कलेक्टर, एसपी के द्वारा साक्ष्य मिटा कर झूठी एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि साक्ष्य मिटाना भी अपराध है, कांग्रेस अगर कोर्ट गई तो कलेक्टर, एसपी जेल जायेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कानून खत्म कर रही है अब कलेक्टर, एसपी भी भी कर रहे हैं। उनका कहना कि ऐसी ही एफआईआर अगर दस और दर्ज हो जाएं तो घर बैठे कांग्रेस की सरकार बन जाएगी और फिर कांग्रेस सरकार बनने पर झूठी एफआईआर दर्ज करने वालों के विरुद्ध वे चमड़ी में भूसा भर देंगे।

 

 

 

MadhyaBharat 8 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.