Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
गांव में घुस आया साढ़े सात फीट का मगरमच्छ
morena,   crocodile entered ,the village

मुरैना । ग्राम जारह में उस समय ग्रामीण दहशत में आ गए जब एक साढ़े सात फीट लंबा एक मगरमच्छ गांव में घुस आया। मगरमच्छ की खबर मिलते ही गांववाले डर गया। उन्होंने वन विभाग की टीम को फोन किया। कुछ देर बाद ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। उस मगरमच्छ को सुरक्षित राजघाट छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद गांववालों ने राहत की सांस ली।

 

वनमण्डल अधिकारी और अधीक्षक के मार्गदर्शन में गेम रेंजर के निर्देशन मे ग्राम जारह थाना सरायछोला मे एक मगर होने की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम गांव पहुंच गई। देखा कि गांव के तालाब के बाहर वयस्क मगर जो कि साढें सात फीट की ल बाई का है। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया और उसे बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। इसके पश्चात शासकीय वाहन द्वारा चंबल नदी के राजघाट पर सुरक्षित छोड़ा गया। रेस्क्यू टीम में प्रभारी ज्योति प्रसाद दंडोतिया वन पाल, बहादुर कुशवाह, खेमराज कुशवाह, सचिन बघेल एवं पिंकी गौर टीम में शामिल थे।

 

3 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आया

 

मगरमच्छ की खबर पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि मगरमच्छ काफी बड़ा है। टीम ने पूरी तैयारी की इसके बाद उसको पकड़ने में जुट गए। इसके बाद करीब तीन घंटे में मगरमच्छ पकड़ा गया। टीम को मगरमच्छ पकड़ने में पसीने छूट गए। फिर उसे वाहन से ले जाया गया।

 
 

देवरी घडिय़ाल पुनर्वास केंद्र वनपाल हैचरी प्रभारी ज्योति प्रसाद डंडोतिया ने बताया कि मानसून के सीजन में बारिश में नदी-नाले बढ़ जाते है। इस कारण जो थार रास्ते रहते है उन रास्तों से यह मगरमच् बाहर निकल आते है। समय-समय पर वन विभाग की टीम उन्हें पकडक़र सुरक्षित स्थान पर पहुंचाती है।  खबर मिली कि जारह गांव मे एक मगरमच्छ देखा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में तुरंत ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ा गया। उसे सुरक्षित राजघाट पर छोड दिया गया है।

 

मुरैना देवरी घडियाल कैंद के एसडीओ श्याम सिंह चौहान, का कहना है कि सरयछौला थाना क्षेत्र के ग्राम जारह मे मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे मगरमच्छ के घुस आने की खबर मिली थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। उसे चंबल नदी के राजघाट पर सुरक्षित छोड़ा गया।

 

 

MadhyaBharat 8 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.