Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट की आपात लैंडिंग
indore, Indigo flight, emergency landing
इंदौर । इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मंगलवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6ई 7295 ने सुबह करीब 6.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ के लगभग 30 मिनट बाद विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया। फ्लाइट को रद्द कर दिया गया और यात्रियों को टिकट रिफंड या फिर फ्लाइट को रीशेड्यूल करने का विकल्प दिया गया।
इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7295 रोजाना सुबह 6:35 बजे इंदौर से उड़ान भरती है और 8:30 बजे रायपुर पहुंचती है। वापसी में यह फ्लाइट रायपुर से 10:30 बजे उड़ान भरती है और दोपहर में इंदौर पहुंचती है। मंगलवार को फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय पर टेक ऑफ किया था, लेकिन उड़ान के दौरान यात्रियों ने अचानक एक जोरदार झटका महसूस किया। पायलट को फॉल्स अलार्म (गलत तकनीकी संकेत) मिलने के बाद इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया गया और विमान को वापस लाने की अनुमति मांगी गई। सभी संबंधित विभागों को सूचित कर आवश्यक कदम उठाए गए। सुबह 7:15 बजे विमान ने इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।
विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि उड़ान के कुछ समय बाद विमान में एक जोरदार झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। कुछ देर बाद पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को इंदौर लौटाया जा रहा है। यात्रियों के मुताबिक, लैंडिंग तक सब काफी डरे हुए थे।
 
इंदौर एयरपोर्ट के निदेशक विपिन कांत सेठ ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6ई-7295 में तकनीकी खराबी का अहसास पायलट को तब हुआ, जब यह विमान इंदौर से उड़ान भरकर आकाश में करीब 60 नॉटिकल मील की दूरी तय कर चुका था। बड़ी बात यह थी कि टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही खराबी का पता चल गया। इसके चंद मिनटों बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना देते हुए तकनीकी कारणों से इसे वापस हवाई अड्डे पर उतारा गया।
 
MadhyaBharat 8 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.