Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो का वीडियाे शेयर कर फंसा गुरुग्राम का कारोबारी
new delhi, Gurugram businessman , sanitary pad
गुरुग्राम । स्थानीय एक इंटीरियर कारोबारी सेनेटरी पैड पर कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर वायरल वीडियो को शेयर कर फंस गया है। इस मामले में तेलंगाना में कांग्रेस नेता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।अब गुरुग्राम के इस इंटीरियर कारोबारी को अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है।
 
दरअसल, कांग्रेस ने बिहार में महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने का अभियान शुरू किया है। इसके बाद बिहार के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रतन रंजन ने महिलाओं के कपड़े पहनकर सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर हाेने पर सवाल उठाया था।  रतन रंजन के वीडियो को 
इंटीरियर कारोबारी अरुण यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर उसका समर्थन किया था। अरुण यादव मूलरूप से रेवाड़ी के कोसली के रहने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना आइकॉन मानते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी प्रधानमंत्री की फोटो  है। अरुण यादव ने उस तस्वीर को एक्स पर री-ट्वीट कर दिया था, जिससे वह और अधिक प्रचारित हुई। इस मामले में तेलंगाना यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जक्कीदी शिव चरण रेड्डी की शिकायत पर   बेगम बाजार थाना में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कर्नाटक
में भी एक एफआईआर दर्ज हुई है। इस एफआईआर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रतन रंजन और गुरुग्राम के अरुण यादव सहित कई यूजर का
नाम है। 
 
अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर  एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि बिहार में महिलाओं को गिफ्ट दिए जा रहे हैं और पुरुषों को जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर झूठी है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। अरुण ने 
अपने वीडियो में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस कहां रह गई, मुझे पता करके बता दो। लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है। अरुण यादव का आरोप है कि सपा व राजद के नेताओं के कहने पर उनसे दुश्मन निकाली जा रही है। अरुण यादव ने कहा कि सपा और आरजेडी के नेताओं ने मेरे खिलाफ साजिश करते हुए कांग्रेस से मिलकर एफआईआर दर्ज करवाई है। मैंने रजत रंजन का वीडियो शेयर किया था और उसका समर्थन किया है। 

 

MadhyaBharat 8 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.