Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एप्‍पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया
new delhi, Apple appoints ,Indian-origin Sabih Khan

नई दिल्ली । आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल इंक. ने भारतीय-अमेरिकी तकनीकी विशेषज्ञ सबीह खान को नया मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है। खान इस महीने के अंत में जेफ विलियम्स की जगह सीओओ का पद संभालेंगे। वह वर्तमान में कंपनी के उपाध्यक्ष हैं।


सबीह खान पिछले तीन दशकों से इस अमेरिकी तकनीकी दिग्गज कंपनी से जुड़े हुए हैं। वे इस माह के अंत में जेफ विलियम्स की जगह सीओओ का पद संभालेंगे। कंपनी ने कहा कि खान 30 वर्षों से एप्पल में हैं, वे 2019 में परिचालन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्यकारी टीम में शामिल हुए थे।खान वर्तमान में कंपनी के उपाध्यक्ष हैं। एप्पल के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने सबीह खान को शानदार रणनीतिकार और एप्पल की आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख वास्तुकारों में से एक बताया। कुक ने कहा क‍ि उन्होंने यह सुनिश्चित करने में मदद की कि एप्पल वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सके।


सबीह खान का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हुआ था, जहां उन्होंने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई। उसके बाद उनका परिवार सिंगापुर चला गया। 1995 में एपल के खरीद समूह में शामिल होने से पहले खान ने जीई प्लास्टिक्स में एप्लीकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और प्रमुख खाता तकनीकी नेता के रूप में काम किया था। खान ने अपनी स्कूली शिक्षा सिंगापुर में पूरी की और फिर अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने अर्थशास्त्र और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।

MadhyaBharat 9 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.