Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
चूरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर प्‍लेन जगुआर क्रैश
jaipur, Indian Air Force fighter plane, Jaguar crashes

जयपुर/बीकानेर । राजस्थान के चूरू में राजलदेसर थाना क्षेत्र में भारतीय वायु सेना का फाइटर प्‍लेन जगुआर क्रैश हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौत की आशंका है।

चूरू एसपी जय यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में वायु सेना का ट्विन सीटर फाइटर प्लेन जगुआर क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर राजलदेसर पुलिस को भेजा गया है। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। मानव अंग सहित प्लेन के टुकड़े भी जगह-जगह बिखर गए हैं।

 
ग्रामीणों के अनुसार आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। करीब 200 फीट के क्षेत्र में जगह-जगह प्लेन के जलते हुए टुकड़े गिरे हैं। सेना और स्थानीय प्रशासन ने शव के पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। सेना की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

 

भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद वायु सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पायलट सुरक्षित है या नहीं हादसे का कारण तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य वजह। घटना की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय की ओर से भी जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
MadhyaBharat 9 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.