Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
धान राेपने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा
raisen,   pickup vehicle ,plant paddy overturned

रायसेन । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार सुबह मजदूराें से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में 28 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 10 की हालत गंभीर है। 4 मजदूरों को भोपाल रेफर किया गया है। सभी मजदूर धान राेपने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार हादसा देवनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुआ। मीराबाई नाम की महिला मजदूर ने बताया कि सभी मजदूर सिरसोद गांव धान रोपने जा रहे थे। वाहन में करीब 30 मजदूर सवार थे। इस दाैरान मुड़िया खेड़ा के पास अचानक पिकअप सड़क पर फिसल गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में कुछ बच्चे भी थे जो हादसे में घायल हुए हैं। वाहन पलटते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। सभी घायल मजदूर सड़क पर पड़े थे। सूचना मिलते ही मौके पर पांच एम्बुलेंस पहुंचीं और घायलों को पहले देवनगर अस्पताल और फिर रायसेन जिला अस्पताल भेजा गया। कुछ मजदूरों को देवनगर थाना पुलिस की गाड़ी से भी अस्पताल लाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अधिकतर घायलों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के कारणों को लेकर पिकअप चालक से पूछताछ की जा रही है।

MadhyaBharat 9 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.