Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी
raipur, Yellow alert ,Chhattisgarh

रायपुर ।राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में गुरुवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। इस बीच मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरिया, बालोद, बलौदाबाजार, सरगुजा समेत 26 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं महासमुंद, गरियाबंद और रायपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी इन जिलों में भारी बारिश तो नहीं लेकिन बादल जमकर बरसेंगे।

पिछले 24 घण्टों में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश दुर्ग जिले में दर्ज की गई है। यहाँ 130 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह बालोद 120 मिमी जबकि प्रदेश की राजधानी रायपुर में मौसम विभाग ने बुधवार को 57 मिमी बारिश दर्ज की है। सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण झारखंड और उसके आसपास स्थित है।मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थित से दक्षिण की ओर स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश से झारखण्ड तक, छत्तीसगढ़ होते हुए गुजरा है।दूसरा द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर से उत्तर झाखंड तक, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए गया है। इसके अलावा एक और द्रोणिका असम से विदर्भ तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है।

 

MadhyaBharat 11 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.