Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
नारायणपुर में 37 लाख रुपये से ज्यादा के 22 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
narayanpur, 22 Naxalites , surrendered

नारायणपुर /रायपुर । नारायणपुर में शुक्रवार को कुल 22 इनामी नक्सलियों ने आईटीबीपी और बीएसएफ के अधिकारियों, एएसपी प्रभात कुमार और नारायणपुर के आला अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में कुल 37 लाख 50 हजार रुपये के इनामी नक्सली शामिल हैं। इनमें 14 पुरुष और 8 महिला नक्सली शामिल हैं। एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि इनमें से अधिकांश नक्सली कुतुल एरिया कमेटी के तहत कार्य करते थे, वे अबूझमाड़ में सबसे ज्यादा सक्रिय थे। पुलिस ने इनमें से 20 नक्सलियों के नाम जाहिर किये हैं।

 

पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने आज पत्रकारों को आत्मसमर्पित नक्सलियों की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सबसे प्रमुख कुतुल एरिया कमेटी का सचिव और उसकी पत्नी है। आठ लाख रुपये का इनामी कुतुल एरिया कमेटी सचिव सुखलाल कुंजाम और उसकी पत्नी हिड़मे कुंजाम ने हथियार डालकर लाल आतंक से किनारा कर लिया है। हिड़मे कुंजाम पर 5 लाख रुपये का इनाम है। सुखलाल कुंजाम, कुतुल एरिया कमेटी सचिव था। वह बीते पिछले 14 वर्षों से सक्रिय रहा है। इरकभट्टी कैंप पर ग्रेनेड हमला सहित कई घटनाओं में सुखलाल कुंजाम शामिल रहा है। जबकि उसकी पत्नी माड़ डिवीजन की सप्लाई टीम एसीएम टीम की सदस्य थी।

 

इस आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं। हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

पुलिस द्वारा जारी आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूची -

1-पांच लाख रुपये का इनामी पुन्नालाल उर्फ बोटी, नेलनार एरिया, जनमिलिशिया कमांडर
2 -एक लाख का इनामी मासे पोयम, जनमिलिशिया सदस्य, पार्टी सदस्य
3-एक लाख रुपये का इनामी फूलमती कश्यप, प्रेस टीम सदस्य, कुल 1 लाख रुपये का इनामी
4 -एक लाख रुपये का इनामी बंजे उर्फ वनीला हलामी, एलओएस रिक्रूट सदस्य
5 -एक लाख रुपये का इनामी रमेश उर्फ दर्शन,प्लाटून-32 पार्टी सदस्य
6 -एक लाख रुपये का इनामी सनीराम कोर्राम,आमदाई एरिया सीएनएम कमांडर
7 -एक लाख रुपये की इनामी सुंदरी गोटा ,डी व्ही स्टॉप सदस्य
8 -एक लाख रुपये का इनामी चेतराम उर्फ डब्बू,पार्टी सदस्य
9 -एक लाख रुपये का इनामी घासी गोटा,पंचायत अध्यक्ष
10 -ईश्वर गोटा, पंचायत मिलिशिया कमांडर, कुल 1 लाख रुपये का इनामी
11 -लच्छू गोटा,जनताना सरकार अध्यक्ष, कुल 1 लाख रुपये का इनामी
12 -कु. समल कश्यप ,सीएनएम सदस्य, कुल 50 हजार रुपये का इनामी
13- चमरू गोटा,डीकेएमएस अध्यक्ष, कुल 50 हजार रुपये का इनामी
14 -सुंदरी कर्मा,जनताना सरकार सदस्य, कुल 50 हजार रुपये की इनामी
15 -सोमारू उर्फ सोम,डीकेएमएस अध्यक्ष, कुल 50 हजार रुपये का इनामी
16- सुखराम गोटा,डीकेएमएस सदस्य, कुल 50 हजार रुपये का इनामी
17 -मंगू गोटा,आर्थिक शाखा अध्यक्ष, कुल 50 हजार रुपये का इनामी
18 -फागू उसेंडी, जनसंपर्क शाखा अध्यक्ष, कुल 50 हजार रुपये का इनामी

नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। उससे जुड़े चेक प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा उन्हें नक्सल पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि अबूझमाड़ में लगातार हो रही पुलिस कैंपों की स्थापना और विकास कार्यों की शुरुआत से संगठन कमजोर हुआ है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास योजनाओं और जनजागरण अभियानों ने भी उन्हें मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

 

 

MadhyaBharat 11 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.