Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कटघोरा वन मण्डल के बांकी मोगरा में 9 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू
korba, Rescue   python, Banki Mogra

कोरबा । कटघोरा वन मण्डल के बंकी मोगरा क्षेत्र में एक विशाल काय अजगर का रेस्क्यू किया गया। यह अजगर लगभग 9 फीट लंबा था और एसईसीएल हॉस्पिटल के समीप दिखाई दिया था।

जितेंद्र सारथी को आज सुबह लगभग 5:30 बजे अजगर के दिखाई देने की जानकारी मिली, जिस पर उन्होंने कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत को सूचित किया। इसके बाद, कोरबा से एक टीम बंकी मोगरा क्षेत्र के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद, टीम ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। अजगर एक घर के बगल में रखे ईट के ढेर में घुस गया था। लोगों की मदद से ईटों को हटाया गया और अजगर को सावधानी से थैले में रेस्क्यू किया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि यह भारतीय रॉक पायथन  (अजगर) था, जो जहरीला नहीं होता लेकिन अपने शिकार को कुंडली मार कर दम घोट कर मार सकता है। इसलिए, लोगों को सलाह दी गई कि वे अजगर को पकड़ने या छेड़खानी करने की कोशिश न करें।

अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया कि उनकी संस्था को लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से रेस्क्यू के लिए फोन आ रहे हैं, जिनमें दीपका, गेवरा, कुसमुंडा, हरदी बाजार, बंकी मोगरा, पाली, कटघोरा, करतला क्षेत्र शामिल हैं।

MadhyaBharat 11 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.