Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रशासन क़ी टीम ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
balodabazar,  administration team, inspected the flood

बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर शुक्रवार क़ो जिला प्रशासन क़ी टीम ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुल के दोनों ओर तैनात कर्मचारियों क़ो अलर्ट रहने के निर्देश दिये गए।

अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे के नेतृत्व में टीम ने विकासखंड पलारी अंतर्गत महानदी पर निर्मित अमेठी घाट एनीकट का निरीक्षण किया। एनीकट में अभी भी पुल के ऊपर से पानी बह रहा है लेकिन जल स्तर कम हुआ है। इस दौरान मौक़े पर उपस्थित कोटवार व कंस्टेबल से पूछताछ कर अलर्ट रहने तथा लोगों क़ो नदी तट पर न जाने चेतावनी देने के निर्देश दिये। अपर कलेक्टर श्री डोंडे ने एक-एक अतिरिक्त कोटवार और कांस्टेबल क़ी ड्यूटी वैकल्पिक रूप से ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों क़ो भी सतर्क रहने कहा।

जिले में हो रही लगातार बारिश से जिले के विभिन्न नदी- नालो में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ क़ी संभावना क़ो देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिन पुल- पुलिययों के ऊपर से पानी बह रहा है उनमे आवागमन बंद कर दिया गया है। वर्तमान में विकासखंड कसडोल में टेमरी नाला, पलारी में अमेठी घाट, भाटापारा में सेमरिया घाट, सिमगा में तरपोंगा पुलिया एवं कुलीपोटा पुलिया में बैरिकेटिंग कर आवागमन बंद किया गया है।

 

MadhyaBharat 11 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.