Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर भगवंत मान की टिप्पणी को भाजपा ने शर्मनाक बताया
new delhi,BJP calls ,Bhagwant Mann

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच देशों की यात्रा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी ने शर्मनाक बताया है। शुक्रवार को भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री को विदेशों में मिलने वाला सम्मान हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। चाहे वो कोई भी देश हो, जब भारत के नेतृत्व को वैश्विक मंच पर सिर आंखों पर बैठाया जाता है तो वो क्षण संपूर्ण भारत की प्रतिष्ठा का प्रतीक बनता है। मुख्यमंत्री भगवत मान का बयान शर्मनाक और हर भारतीय का अपमान है।

 

सोशल मीडिया पर साझा किए गए बयान में तरुण चुघ ने कहा कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री का ओछी टिप्पणी करना केवल प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि पूरे देश और स्वयं पंजाब जैसे गौरवशाली राज्य के मुख्यमंत्री पद का अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसा घमंड और ऐसी अभद्रता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भगवंत मान को देश से माफी मांगनी चाहिए और तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।

 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि (पीएम मोदी) पता नहीं कौन-कौन से देश जा रहे हैं, जहां 140 करोड़ लोग रह रहे हैं वहां आप रह नहीं रहे हैं। जिस देश में जा रहे हैं, उसकी आबादी 10 हजार और वहां का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिल गया। 10 हजार लोग तो जेसीबी देखने के लिए भारत में इकट्ठे हो जाते हैं।
MadhyaBharat 11 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.