Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi,  stock market closed, consecutive day

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। पहले आधे घंटे के कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकवरी की कोशिश भी की, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों की गिरावट बढ़ती चली गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.83 प्रतिशत और निफ्टी 0.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।


आज दिनभर के कारोबार के दौरान आईटी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली होती रही। इसी तरह बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, टेक और मेटल इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, एफएमसीजी और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में आज खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 456.62 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 460.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.63 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।


आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,165 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,557 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,450 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 158 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,629 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 854 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,775 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर बढ़त के साथ और 22 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 369.52 अंक की कमजोरी के साथ 82,820.76 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे पहले आधे घंटे के कारोबार में ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 220 अंक के रिकवरी करके 83,040.74 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स थोड़ी देर में ही बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 748.03 अंक की कमजोरी के साथ 82,442.25 अंक के स्तर तक गिर गया था। हालांकि अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई खरीदारी के कारण सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 60 अंक की रिकवरी करके 689.81 अंक की गिरावट के साथ 82,500.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 99.75 अंक फिसल कर 25,255.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 70 अंक की रिकवरी करके 25,322.45 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से निफ्टी भी गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक 226.25 अंक की गिरावट के साथ 25,129 अंक के स्तर तक पहुंच गया। अंत में दिन के सौदों के निपटारे की वजह से हुई खरीदारी के कारण निफ्टी निचले स्तर से करीब 20 अंक की रिकवरी करके 205.40 अंक की कमजोरी के साथ 25,149.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर 4.62 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1.38 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.82 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा 0.76 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टीसीएस 3.43 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.82 प्रतिशत, बजाज ऑटो 2.63 प्रतिशत, विप्रो 2.55 प्रतिशत और हीरो मोटोकॉर्प 2.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 

MadhyaBharat 11 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.