Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शिक्षा विभाग में पेंट घोटाला के बाद ड्राई फ्रूट घोटाला आया सामने
sehdol, After paint scam , education department

शहडोल । जिले मे फर्जीवाडा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक प्रतिदिन नये खुलासे हो रहे है जिसकी कोई सुध लेने वाला कोई नहीं है। कलेक्टर द्वारा टीम गठित कर हर विभाग मे क्रय सामग्री एवं कराये गये निर्माण कर्यो की निष्पक्ष जांच कराया गया होता तो कई चौकाने वाले रहस्य निकल कर सामने आ सकते है। शहडोल जिले के ब्लाक ब्योहारी अंतर्गत हाई स्कूल सकन्दी और निपनिया में हुए पेंट घोटाला के बाद अब कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास टेटका जयसिंहनगर में वार्डन अनीता शुक्ला द्वारा ड्राई फ़्रूट घोटाला किये जाने का मामला सामने आया है।


मिंन्यू के हिसाब से भोजन नहीं, ड्राई फ़्रूट के नाम हो रहा घोटाला
छात्रावासो मे मिंन्यू के हिसाब से छात्र छात्राओं को भोजन नहीं मिल रहा और यंहा वार्डन द्वारा काजू, बदाम, छोहारा एवं किसमिस खिलाने के नाम पर राशि आहरण कर घोटाला किया जा रहा है। ऐसा ही चौकाने वाला कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास टेटका का एक बिल सोशल मीडिया में बायरल हो रहा है जिसमे छोहारा 40 किलो, बदाम 30 किलो, काजू 50 किलो, किसमिस 200 पैकेट, चना 130 पैकेट, इलायची 1/2 किलो और लौंग 1/2 किलो बच्चों को खिलाने के नाम पर 1 लाख 30 हजार रूपये आहरण किया गया है। खरीदी का बिल सोसल मीडिया में वायरल होने के बाद भ्रस्टाचारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।


माँ और बेटे ने मिलकर किया घोटाला

कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास टेटका में पदस्थ वार्डन द्वारा अपने बेटे दुर्गेश शुक्ला के फर्म शुक्ला ट्रेडर्स करकी का फर्जी बिल 19 फरवरी 2024 को बिल क्रमांक 06 लगाकर 1 लाख 30 हजार रूपये का आहरण करते हुए उक्त फर्जीवाड़े को अंजाम दिये जाने की चर्चा हो रही है। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि ऐसे कई फर्जी बिल वार्डन द्वारा अपने बेटे के फर्म के नाम का लगा कर शासकीय राशि का बंदर बाट किया गया है जिसकी निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की गयी है।


जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान शहडोल अमरनाथ सिंह का कहना हैं कि बिल की जानकारी मिली है, कलेक्टर शहडोल ने जांच टीम गठित कर दिए है, जांच होने के बाद कार्यवाही होगी।

MadhyaBharat 12 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.