Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पार्क में हिंदू युवती के साथ बैठा था फैजान
bhopal, Faizan ,Hindu girl

भोपाल । राजधानी भाेपाल के गाेविंदपुरा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर हिंदू युवक को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। दरअसल एक मुस्लिम युवक पार्क में हिंदू युवती के साथ बैठा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंचे। उन्होंने हिंदू लड़की को गुमराह करने और लव जिहाद में फंसाने की बात पर बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद के दौरान मुस्लिम युवक ने समझाइश देने आए युवकाें पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना दो दिन पुरानी गुरुवार की है। शनिवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस उसकी महिला मित्र को भी इस केस में सहआरोपी बनाने की तैयारी में है।

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश तोमर के जानकारी देते हुए बताया कि पिपलानी क्षेत्र निवासी युवक फैजान आईटीआई में द्वितीय वर्ष का छात्र है। फैजान गुरुवार शाम काे अपनी महिला मित्र के साथ भेल स्थित गुलाब उद्यान के पास अंबेडकर पार्क में बेंच पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बरखेड़ा पठानी निवासी श्याम मोरे अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। श्याम भेल में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता था। तीनों युवक पास की ही एक बेंच पर बैठकर बातें कर रहे थे और हंस भी रहे थे। फैजान काे युवकाें का हंसना पसंद नहीं आया। उसने श्याम को अपने पास बुलाया। श्याम पहुंचा तो फैजान ने आपत्ति जताई। जिस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हाे गया। इस दौरान श्याम और उसके साथियों का फैजान से हिंदू लड़की को अपने साथ लेकर आने और लव जिहाद में फंसाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस बात को सुनने के बाद फैजान गुस्से में आ गया। उसने पहले से अपने पास रखे चाकू से श्याम पर वार कर दिया। बीच बचाव करने आए दोनों दोस्तों पर भी चाकू से हमला कर दिया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर शनिवार तड़के श्याम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी फैजान को हिरासत में ले लिया है।


डीसीपी संजय अग्रवाल के मुताबिक आराेपित फैजान ने बयान में बताया कि पार्क की जिस बेंच पर वह बैठा हुआ था, उसके पड़ोस की बेंच पर श्याम और उसके दो साथी बैठकर बीयर पी रहे थे। श्याम और उसके साथियों ने कमेंट किया। जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ। श्याम ने ही पहले चाकू निकाला, मारपीट कर चाकू से वार करने का प्रयास किया। तब उसने श्याम के पास रखे चाकू को छीना और उस पर हमला कर दिया। युवक की मौत के बाद, हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।

 
 

 

MadhyaBharat 12 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.