Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 1.18 करोड़ के 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
sukma, 23 Naxalites , Chhattisgarh

सुकमा । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में शनिवार को पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष 1 करोड़ 18 लाख के 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।  

 

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि शनिवार सुबह 9 महिला और 14 पुरूष सहित 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित 11 नक्सलियाें पर 8-8 लाख , 4 नक्सली पर 5-5 लाख, 1 नक्सली पर 3 लाख एवं 7 नक्सलियों पर 1-1 लाख का ईनाम घोषित है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नक्सल संगठन में सक्रिय सभी नक्सली शासन की आत्मसमर्पण नीति का लाभ लेकर आत्मसमर्पण करें। 

 

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति एवं “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन छाेड़ रहे हैं। इसी के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 9 महिला सहित 23 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है। 

 

उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नवीन पुनर्वास नीति “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025” के तहत प्रत्येक को 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

 
पुलिस द्वारा जारी आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूची -
 
01. लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो सप्लाई टीम कमांडर/डीव्हीसीएम, ईनाम 8 लाख रूपये।
02. रमेश उर्फ कलमू केसा 23 वर्ष, पीएलजीए बटालियन नंबर 1, ईनाम 8 लाख रुपये। 
03. कवासी मासा 35 वर्ष, पीएलजीए बटालियन नं. 01, ईनाम 08 लाख रुपये। 
04. प्रवीण उर्फ संजीव उर्फ मड़कम हुंगा 23 वर्ष, उत्तर/ पश्चिम सब जोनल ब्यूरो स्टॉप टीम/पीपीसीएम, ईनाम 08 लाख रुपये।
05. नुप्पो गंगी 28 वर्ष, पीएलजीए बटालियन नं. 01, ईनाम 8 लाख रुपये।
06. पुनेम देवे 30 वर्ष, पीएलजीए बटा. नं. 01, कम्पनी नं. 01, प्लाटून नम्बर 03, सेक्षन ‘‘बी’’ की पीपीसीएम ईनाम 08 लाख रुपये ।
07. परस्की पाण्डे 22 वर्ष, पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 हेड क्वार्टर सप्लाई की पार्टी सदस्या ईनाम 08 लाख रुपये।
08. माड़वी जोगा, पीएलजीए बटालियन हेर्ड क्वाटर पार्टी सदस्य/बीएनपीसी राजे उर्फ राजक्का का गार्ड, ईनाम 8 लाख रुपये।
09. नुप्पो लच्छु उर्फ लक्ष्मण, पीएलजीए बटालियन हेर्ड क्वाटर/एसजेडसीएम सन्नु दादा का गार्ड ईनाम 08 लाख रुपए।

10. पोड़ियाम सुखराम, पीएलजीए बटालियन , ईनाम 08 लाख रुपए।
11. दूधी भीमा 37 वर्ष, प्लाटून नंबर 4 का डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम, ईनाम 8 लाख रुपए।
12. मुचाकी रनौती उर्फ हिड़मे 32 वर्ष, पामेड़ एरिया टेलर टीम पार्टी कमाण्डर/एसीएम, ईनाम 5 लाख रुपए।
13.कलमू दूला 50 वर्ष, दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम कमाण्डर/एसीएम, ईनाम 5 लाख रुपए।
14. दूधी मंगली उम्र 30 वर्ष , कोंटा एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष/एसीएम , ईनाम 5 लाख रुपए।
15. सिद्धार्थ उर्फ माड़वी 27 वर्ष, कालाहाण्डी, कंदमल डिवीजन अन्तर्गत पूर्वी ब्यूरो एलजीएस कमाण्डर/एसीएम, ईनाम 5 लाख रुपए।
16. हेमला रामा, दक्षिण सब जोनल ब्यूरो टीडी टीम पार्टी सदस्य ईनाम 3 लाख रुपए।
17. सोड़ी हिड़मे 24 वर्ष, पामेड़ एरिया मेडिकल टीम कमाण्डर/पार्टी सदस्या, ईनाम 1 लाख रुपए।
18. कवासी जोगा, कांगेरघाटी एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख रुपए।
19. रूपा उर्फ भीमे मड़कमी 24 वर्ष, गुमासार एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, ईनाम 1 लाख रुपए।
20. गगन उर्फ करटम दुड़वा 22 वर्ष, डीके जोन कम्युनिकेशन पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख रुपए।
21. कवासी हुंगी 23 वर्ष, गोलापल्ली एलओएस पार्टी सदस्या, ईनाम 1 लाख रुपए।
22. कारम भीमा 28 वर्ष, पूर्वी बस्तर डिवीजन अन्तर्गत आमदई एलओएस पार्टी सदस्य, ईनाम 1 लाख रुपए।
23. मड़कम नंदे 26 वर्ष, पूर्वी बस्तर डिवीजन अन्तर्गत आमदई एलओएस पार्टी सदस्या, ईनाम 1 लाख रुपए। 

 

MadhyaBharat 12 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.