Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
यमन में भारतीय नर्स की फांसी रुकवाने के लिए प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की
new delhi, KC Venugopal ,Indian nurse in Yemen

नई दिल्ली । मध्यपूर्व एशियाई देश यमन में फांसी की सजा पाने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की सजा को रुकवाने के लिए कांग्रेस महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
उन्होंने कहा कि निमिषा की रिहाई के प्रयास जारी हैं। एक्शन काउंसिल तथा उनका परिवार ‘दियाह’ यानी ब्लड-मनी देने के माध्यम से पीड़ित परिवार को समझाने की कोशिश कर रहा है, जिससे फांसी को टाला जा सके, लेकिन यमन में चल रहे गृहयुद्ध और आंतरिक अस्थिरता के कारण इस प्रक्रिया में गंभीर अड़चनें आ रही हैं।
वेणुगोपाल ने पत्र में लिखा, "स्थिति की जटिलता को देखते हुए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस मामले में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ हस्तक्षेप करें और यमन के अधिकारियों के साथ सभी संभव राजनयिक उपाय करने का अनुरोध कर यह सुनिश्चित करें कि मौत की सजा रद्द हो।"

37 वर्षीय निमिषा प्रिया साल 2008 में यमन गई थी। वहां कई अस्पतालों में काम करने के बाद उन्होंने एक क्लिनिक खोला, जिसमें यमनी नागरिक तलाल मेहदी को पार्टनर बनाया। मेहदी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया और उन्हें लगातार परेशान करने लगा। साल 2017 में पासपोर्ट वापस लेने की कोशिश में निमिषा ने उसे नशे का इंजेक्शन दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद यमन छोड़ते समय उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

MadhyaBharat 12 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.