Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नकली दवा मामले में बिहार सरकार पर कांग्रेस हमलावर
new delhi, Congress attacks ,Bihar government

नई दिल्ली । नकली दवा के 15 साल पुराने मामले में दोषी ठहराए गए बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस पार्टी ने उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति की जवाबदेही आम नागरिक से कहीं अधिक होती है, ऐसे में मिश्रा को नैतिकता के आधार पर खुद ही मंत्री पद से हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नकली दवाइयों का मामला सामने आने के बाद अब तक कितनी कंपनियों पर कार्रवाई हुई, कितनी दवाएं जब्त की गईं और अब तक कितनी जांचें की गई हैं? यह सब सरकार को बताना चाहिए।


बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा राजनीति में आने से पहले दवा कारोबार से जुड़े थे और आल्टो हेल्थलेयर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर थे। 2010 में राजस्थान की कंसारा ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर से ली गई दवा सिप्रोलिन 500 की जांच में मिलावट पाई गई थी, जिसकी सप्लाई मिश्रा की कंपनी समेत दो अन्य कंपनियों ने की थी। इस मामले में राजस्थान की राजसमंद कोर्ट ने 4 जून 2025 को मिश्रा सहित 9 लोगों को दोषी ठहराया। 1 जुलाई को कोर्ट ने उन्हें ऑफेंडर प्रोबेशन एक्ट के तहत राहत देते हुए केवल जुर्माना लगाकर रिहा कर दिया।

MadhyaBharat 12 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.