Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित हाेकर पेड़ से टकराई दाे की माैत
ambikapur,Scorpio vehicle , two died

अंबिकापुर । अंबिकापुर गांधी नगर थाना क्षेत्र में बीते देर रात स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे पड़ से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है। हादसा अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग के चठिरमा मोड़ में हुई है। बताया जा रहा है कि, वाहन की रफ्तार ज्यादा होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और पेड़ से टकरा गई।

 
मिली जानकारी अनुसार, कार में दो लड़कियां और तीन लड़के सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार अपनी सीटों से उछल गए। कार के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए, सामने बैठे लोग घायल हुए है। घटना में पीछे बैठी एक नाबालिग छात्रा और एक युवक की जान गई है।हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है।
 
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने आज शनिवार काे बताया कि, कार अंबिकापुर से भटगांव की ओर जा रही थी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने निजी वाहनों की मदद से घायलाें काे हॉस्पिटल पहुंचाया। घायलों में एक युवक को महावीर हॉस्पिटल, तीन को मिशन हॉस्पिटल और एक किशोरी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा सारिका मिंज (17 वर्ष) की मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। भिट्ठीकला निवासी सारिका, उर्सूलाइन स्कूल में कक्षा 11 वीं की छात्रा थी।
 

वहीं उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक की भी मौत हो गई। स्कॉर्पियो चालक सहित तीन अन्य का उपचार किया जा रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। घायल एवं मृतक सभी अंबिकापुर एवं आसपास के निवासी हैं। हादसा घटनास्थल के पास एक घर के सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गया है। घटना के दौरान बारिश भी हो रही थी। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोग और गांधीनगर पुलिस पहुंच गई और घायलों को बाहर निकाला।  गंभीर घायलों का इलाज जारी है।

MadhyaBharat 12 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.