Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव का निधन
new delhi,  Kota Srinivas Rao ,passed away

नई दिल्ली । दक्षिण भारतीय सिनेमा का चेहरा रहे कोटा श्रीनिवास राव का रविवार सुबह 4 बजे हैदराबाद स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 83 वर्षीय कोटा श्रीनिवास राव ने 700 से ज़्यादा फ़िल्मों में अभिनय किया। उनके निधन से तेलुगु सिनेमा सहित भारतीय फिल्म जगत को झटका लगा है।

 
श्रीनिवास राव के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- 'अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। लगभग चार दशकों में सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय रहेंगी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनगिनत यादगार भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की और जनता की सेवा की। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

 

10 जुलाई 1942 को आंध्र प्रदेश के कांकीपाडु में जन्मे कोटा श्रीनिवास राव कॉलेज के दिनों से ही थिएटर से जुड़ गए।  700 से ज़्यादा फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्होंने राजनीति में भी भाग्य आजमाया। वे 1999 में भाजपा के टिकट पर विजयवाड़ा पूर्व से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए।

 

MadhyaBharat 13 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.