Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने रचा कीर्तिमान
bhopal, Singaji Thermal Power, Project created a record
भोपाल । मध्‍य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगलिया (खंडवा) के 660-660 मेगावाट क्षमता के पॉवर हाउस नंबर-2 ने कुल 140 बल्कर ट्रक ड्राई ऐश निजी कंपनियों को भेजकर निष्पादन का नया रिकार्ड कायम किया है। यह पावर हाउस नंबर-2 की स्थापना के बाद ड्राई ऐश निष्पादन का सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड है। 
 
ऊर्जा विभाग के सूचना अधिकारी राजेश पाण्डेय ने रविवार को बताया कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में पूर्व में ड्राई ऐश के निष्पादन में कई तकनीकी समस्या आ रही थीं। इस समस्या का ताप विद्युत परियोजना के अभियंताओं द्वारा सूझबूझ व तकनीकी कौशल से निराकरण कर नया कीर्तिमान रचा। इससे पूर्व श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना परियोजना के 600-600 मेगावाट क्षमता के पावर हाउस नंबर-1 ने इसी वर्ष 30 मार्च को अधिकतम 230 बल्कर ट्रक द्वारा ड्राई ऐश के निष्पादन का कीर्तिमान बनाया था।
 
उल्लेखनीय है कि पावर हाउस नंबर-2 की प्रथम यूनिट 18 नवम्बर 2018 को और द्वितीय यूनिट की कमीशनिंग 28 मार्च, 2019 को हुई थी। पूर्व में पॉवर हाउस नंबर-2 द्वारा 27 दिसंबर, 2023 को अधिकतम 126 बल्कर ट्रक द्वारा ड्राई ऐश का निष्पादन किया गया था।
MadhyaBharat 13 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.