Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
युवाओं के लिए रोज़गार ला रही ब्रह्मोस जैसी परियोजनाएं: राजनाथ सिंह
lucknow,Projects like Brahmos,Rajnath Singh
लखनऊ । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश आज कानून, निवेश और उद्योग के नए मानक गढ़ रहा है। ब्रह्मोस जैसी परियोजनाएं न सिर्फ रक्षा क्षेत्र को मज़बूती दे रही हैं, बल्कि युवाओं के लिए रोज़गार भी ला रही हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। निवेश बढ़ रहा है। उद्योग-धंधे फल-फूल रहे हैं। बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे हैं। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, मेडिकल कॉलेज—ये सब विकास की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही मैंने लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की इंटीग्रेशन एवं टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया था। यह फैसिलिटी रक्षा क्षेत्र में हमारे देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी।

 

रक्षामंत्री नेशनल पीजी कालेज सभागार में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रभानु गुप्ता के 124 वें अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘कामराज प्लान’ से चंद्रभानु गुप्त सहमत नहीं थे। चंद्रभानु ने ‘कामराज प्लान’ के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। एक चुने हुए नेता को कुछ लोगों की नापसंदगी की वजह से पद से हटना पड़ा था। रक्षामंत्री ने कहा कि स्व. चंद्रभानु गुप्ता का जीवन सदैव सेवा और सादगी का प्रतीक रहा। उन्होंने प्रशासन और राजनीति में सेवा की भावना की परंपरा डाली और जनता के हितों को सबसे ऊपर रखने का मंत्र दिया। जब भी हम उत्तर प्रदेश के गौरवशाली अतीत की चर्चा करते हैं, तो चंद्रभानु गुप्ता का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। आज जब हम यह डाक टिकट जारी कर रहे हैं, तो यह केवल चंद्रभानु गुप्ता जी के नाम का ही सम्मान नहीं है, यह उनके उच्च जीवन मूल्यों का सम्मान है।

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जो प्रशासनिक व्यवस्था देश और प्रदेश में कार्य कर रही है, उसकी नींव बनाने में चंद्रभानु गुप्ता जैसे लोगों का बहुत योगदान रहा है। उन्होंने प्रशासन और राजनीति में सेवा की भावना की परंपरा डाली और जनता के हितों को सबसे ऊपर रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि चंद्रभानु के पास बहुत लंबे समय तक सत्ता नहीं रही। लेकिन जितने भी कम समय के लिए वह सत्ता में रहे उन्होंने जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी। वह हमेशा अपनी शुचिता के लिए जाने गए। वह एक नेता से ज्यादा जन-सेवक थे। वह केवल कई बार के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं थे, बल्कि वे उस उच्च-परंपरा के व्यक्ति थे जिनकी गिनती भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से निकले नेताओं में थी।

 

रक्षामंत्री ने कहा कि चन्द्रभानु गुप्ता का जीवन हमें यह बताता है कि सत्ता का अर्थ केवल पद या अधिकार नहीं होता, बल्कि जिम्मेदारी, त्याग और जनता के हितों की रक्षा करना होता है। उनके जीवन से हमें यह भी संदेश मिलता है कि राजनीति में मतभेद भले ही हों लेकिन वैमनस्य नहीं होना चाहिए। चंद्रभानु गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम में एक साधारण कार्यकर्ता की तरह शुरुआत की और अपने त्याग, प्रतिबद्धता और नेतृत्व से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,पूर्व मंत्री डा. अशोक बाजपेई और प्रयागराज से सांसद उज्जवल रमण सिंह ने स्व. चंद्रभानु गुप्ता को समर्पित "डाक टिकट का विमोचन" किया। इस अवसर राजनाथ सिंह स्व. चंद्रभानु गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया।
 
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बृजलाल जी, पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद डा. महेंद्र सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष, भाजपा आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा , एमएलसी रामचंद्र प्रधान, भारत सेवा संस्थान के महामंत्री जेएन मिश्रा, चीफ पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार , निदेशक, डाक सेवा मुख्यालय, लखनऊ आनंद कुमार और प्रोफेसर राजकुमार सिंह एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
MadhyaBharat 13 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.