Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
bhopal, Sanjeev Sachdeva ,new Chief Justice
भोपाल । वरिष्ठ जज न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की सहमति से केंद्र सरकार ने सोमवार को उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। न्यायमूर्ति सचदेवा मध्य प्रदेश में 29वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे वर्तमान में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हैं।


संजीव सचदेवा का जन्म 26 दिसंबर 1964 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली से ही उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएट किया। साल 1988 में वे दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए और 1995 में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रूप में योग्यता प्राप्त की। उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से लेकर दिल्ली, रांची समेत दूसरे शहरों में वकीलों को प्रशिक्षण भी दिया। 20 साल तक सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थायी वकील रहे। साल 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। फिर 18 मार्च 2015 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो माह पहले न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा के लिए सिफारिश भेजी थी। दो माह पहले केंद्रीय कानून विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को 24 मई 2025 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वे तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के सेवानिवृत्त होने के बाद से उक्त दायित्व संभाल रहे हैं। इससे पहले भी वे 9 जुलाई 2024 से 24 सितंबर 2024 तक प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल चुके हैं।


इसके साथ ही केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को एक और जज दिया है। जस्टिस विवेक कुमार सिंह की मध्य प्रदेश में नियुक्ति की गई है। वे अभी मद्रास हाई कोर्ट में हैं, जिनका ट्रांसफर जबलपुर किया गया है। अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

 

MadhyaBharat 15 July 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.